फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों पर बरती जा रही अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना तहसील क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों पर अनियमितता बरती जा रही है। इससे नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपजिलाधिकारी इकौना कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके द्वारा प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

इकौना तहसील का बुधवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में घेराव किया। उनका आरोप था कि तहसील क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद भी अनियमितता बरती जा रही है। साथ ही किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। धान क्रय केंद्र कल्याणपुर, मोहनीपुर, गिलौला में किसानों से प्रति क्विंटल 300 रुपये की मांग की जाती है। जिन किसानों द्वारा रुपये नहीं दिए जाते हैं उनकी फसल की तौल नहीं की जाती है। साथ ही नंबर आने के बाद भी क्रय केंद्र के प्रभारी कई-कई दिन तक तौल नहीं कराते हैं।
इससे किसानों को इस भीषण कोहरे में धान क्रय केंद्रों का चक्कर लगाना पड़ता है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। इस पर उपजिलाधिकारी इकौना आरपी चौधरी द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया गया इस दौरान कार्रवाई न होने पर कार्यकर्ताओं ने हुसैनपुर खुरहरी सोनवा स्टोर के पास भिनगा-बहराइच मार्ग जामकर प्रदर्शन की चेतावनी दी। वहीं, मौके पर पहुंचे श्रावस्ती विधायक से इसकी शिकायत भी की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला, विजय कुमार, शिवकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें