श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विकास भवन स्थित डीपीआरसी भवन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने 22 जनवरी को होने वाली विशेष लोक अदालत को सफल बनाने की अपील की।
विधिक शिविर में प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज मृत्युंजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्री-लिटिगेशन वादों के निस्तारण के लिए 22 जनवरी को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसे सफल बनाते हुए न्यायालयों को मुकदमो के अधिभार से मुक्ति दिलाएं। इस दौरान यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को नालसा थीम व नालसा सांग को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। साथ ही उन्हें वैवाहिक विवादों से संबंधित मामलों को सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने के बारे में बताया गया। मॉडल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत नये नियमों के बारे में बताया। इस दौरान बृजेश पांडे, प्रतीक कुमार सिंधी, कैलाश कुमार, शिवराम आदि मौजूद रहे।