फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई बार हुए हादसों के बाद भी नहीं चेत रहा बिजली विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया विकास क्षेत्र के लक्ष्मनपुर बाजार सहित क्षेत्र के प्रमुख बाजारों व गांवों को आज भी पुराने व जर्जर तारों के सहारे विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। कई स्थानों पर दो वर्ष पूर्व आई तेज आंधी में विद्युत पोल या तो लटक गए थे या फिर क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिन्हें अब तक बदला नहीं गया है। आज भी टूटे व लटक रहे विद्युत पोलों के सहारे क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। ऐसा ही कुछ लक्ष्मनपुर बाजार में बने सामुदायिक शौचालय के निकट भी देखने को मिलता है।
विज्ञापन

जहां विद्युत पोल लटक रहा है। जबकि यहां खाली पड़ी सार्वजनिक भूमि का बच्चे खेल के मैदान के रूप में प्रयोग करते हैं। विद्युत पोल लटकने के कारण विद्युत तार भी काफी नीचे आ चुका है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। ऐसी ही स्थिति सिरसिया से विद्युत उपकेंद्र घोलिया जाने वाली विद्युत लाइन की भी है। एसडीओ विद्युत भिनगा राजकुमार यादव ने बताया कि जानकारी हुई है। लटक रहे विद्युत पोल को दुरुस्त कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें