फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने किया मंच साझा तो कोई देखकर ही हुआ आनंदित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। देश की निर्मित व निर्माणाधीन 99 राष्ट्रीय परियोजनाओं में सबसे बड़ी सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के लोकार्पण का साक्षी बन सभी गदगद हैं। कोई मंच साझा कर खुश है तो कोई वहां मौजूद रहकर ही खुद को धन्य बता रहा है।
विज्ञापन

देश में 99 परियोजनाएं ऐसी हैं जो या तो पूरी हो चुकी हैं या निर्माणाधीन है। इनमें सबसे बड़ी परियोजना सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना है। यह नौ जनपदों व पांच नदियों को आपस में जोड़ रही है। इससे 6227 गांवों के लगभग तीस लाख किसानों को फायदा मिलेगा। अनुमान यह है कि इससे 24 लाख टन अतिरिक्त खाद्यान्न ज्यादा उत्पादित होगा। इसका लोकार्पण जब बलरामपुर के हसुआ डोल से हुआ तो इसके साक्षी पूरे मंडल के करीब डेढ़ से दो लाख लोग बने। सभी गदगद थे, लेकिन वे ज्यादा प्रसन्न थे जिन्होंने प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा किया या आगे की दीर्घा में बैठकर साक्षी बने। इनमें से कुछ लोगों ने मन की बात साझा की।
यह परियोजना प्रधानमंत्री मोदी के भगीरथ संकल्प व मुख्यमंत्री योगी की ईमानदार सोच का परिणाम है। आज मैं देश की सबसे बड़ी परियोजना के लोकार्पण में प्रधानमंत्री के साथ मंच पर रहा। यह मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है।
विज्ञापन

- दद्दन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद
एक ईमानदार सोच ही दमदार काम कर सकती है। सरयू परियोजना में भी यही हुआ। चालीस साल बनाम चार साल में हमारी सरकार ने कर दिखाया। आज प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के साथ इस क्षण मंच साझा करने पर गौरव महसूस हो रहा है।
-रामफेरन पांडे, श्रावस्ती विधायक
सरयू परियोजना के लिए श्रावस्ती का महत्व ज्यादा है। यह गौरव का विषय है कि श्रावस्ती के राप्ती बैराज से कासगंज तक फैली इस नहर प्रणाली को हम पानी दे रहे हैं। आज लोकार्पण के समय वहां मौजूद रहा। यह क्षण अविस्मरणीय है।
- दिवाकर शुक्ला, जिला महामंत्री, भाजपा
सरयू परियोजना ही नहीं देश की सभी 99 परियोजनाओं को यदि कोई पूरा कर सकता है तो वह भाजपा ही है। प्रधानमंत्री की नीति व नियत दोनों साफ हैं। वह किसानों की आय दोगुनी करना चाहते हैं तो उन्होंने कर दिखाया। इस क्षण का गवाह बनकर मन खुश हुआ।
- सुभाष सत्या, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, हरिहरपुररानी
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का बस एक ही एजेंडा है कि देश का किसान खुश व समृद्ध हो इसीलिए इस परियोजना को केवल चार साल में ही दिन-रात एक कर पूरा किया गया है। यह सौभाग्य है कि मैं इस अविस्मरणीय क्षण का साक्षी श्रावस्ती का प्रभारी होने के नाते रहा।
विज्ञापन

- राहुल राज रस्तोगी, जिला प्रभारी, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें