फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता कालरात्रि के पूजन को उमड़ा भक्तों का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नवरात्रि में मंगलवार को देवी मंदिरों में भक्तों ने आदि शक्ति के सातवें रूप में मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की। भक्तों ने मां के सातवें कालरात्रि रूप का विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया। मां कालरात्रि के बारे में कहा जाता है कि समस्त विद्या, शक्तियों व समस्त तंत्रमंत्र से परिपूर्ण मां काल रात्रि ने मधु कैटभ और चंडमुंड का संहार किया था।
विज्ञापन

काल की रात्रि को जीतने के कारण मां को काल रात्रि कहा गया। नवरात्र अष्टमी के करीब आते आते देवी मंदिरों में दिन प्रतिदिन पूजन अर्चन हवन सहित अन्य अनुष्ठानों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। देवी मंदिरों में मां को खुश करने आने वाले देवी भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। ईदगाह व व्यास भवन सहित जिले के अन्य हिस्सों में दुर्गा पूजन स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ दिखाई पड़ी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें