फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जी के सपनों को कागज पर उकेरा

विज्ञापन
सत्या द आर्यन पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के बाद अपनी पेंटिंग दिखाते व पेंटिंग बनाते छा? - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। गांधी जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अमर उजाला एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में विशाल चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इकौना के सत्या द आर्यन पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में करीब सौ छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इकौना के सत्या द आर्यन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 125वीं जयंती पर अमर उजाला एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें शामिल छात्र छात्राओं ने कला के माध्यम से यह संदेश दिया कि स्वच्छता हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी है। इसे अपना कर न सिर्फ हम स्वयं स्वस्थ रह सकते हैं बल्कि कई प्रकार की बीमारियों से खुद भी बच सकते हैं और दूसरे को भी बचा सकते हैं। यदि हम हमारा घर व घर के आसपास गांव व नगर स्वच्छ व निर्मल हुआ तो निश्चित ही हम महामारी जैसे संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने से बचेंगे। कक्षा छह से कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं के मध्य आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी अपनी भावनाओं को कागजों पर उकेरा। जिसमें कक्षावार उत्कृष्ट चित्रकला बनाने वाले छात्रों को का चयन भी किया गया।
इकौना के सत्या द आर्यन पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान छात्रों ने कहा कि अमर उजाला ने हमें अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए एक बेहतर मंच मुहैया कराया। यह वह क्षण हैं जिसे जीवन में कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज हमें अपनी कला के माध्यम से स्वच्छता की अलख जगाने व लोगां को पौध रोपण करने, पेड़ों की सुरक्षा करने व जंगली जीव जंतुओं के प्रकृतिवास को बनाए रखने के बारे में लोगों को जागरूक करने का जो मौका मिला है उसे हम रेखाचित्र के माध्यम से प्रदर्शित कर सके। बल्कि हम अपने माध्यम से लोगों को स्वच्छ भारत संमृद्ध भारत का संदेश देने में भी सफल रहे।
विज्ञापन

इकौना के सत्या द आर्यन पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के प्रबंधक तुषार सत्या ने कहाकि बच्चों का मन कुम्हार के कच्चे घड़े के समान होता है। गुरुजन कुम्हार की भांति इन्हें जैसा चाहे वैसा ढाल सकत हैं। अमर उजाला के इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अनी भावनाओं को प्रदर्शित करने का जो मौका मिला उसे किसी कीमत में गवाना नहीं चाहिए। साथ ही बच्चों को चाहिए कि वह जो भावनाएं आज रेखाचित्र के माध्यम से प्रदर्शित कर रहे हैं। उसे न सिर्फ अपने जीवन में उतारे बल्कि इसे अपनाने के लिए अपने घर परिवार, ईष्ट मित्र व रिश्तेदार सहित पड़ोसियों को भी प्रेरित करें।
इकौना के सत्या द आर्यन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एके अग्रवाल ने प्रतियोगिता के दौरान कहा कि गंदगी सौ बीमारियों की जननी है। जबकि स्वच्छता सौ बीमारियों का इलाज है। बच्चों के इन चित्रों को देख कर यह प्रमाणित होता है कि बच्चे स्वच्छता व पर्यावरण संतुलन को लेकर पूरी तरह से गंभीर हैं। यदि हम और हमारा परिवार स्वस्थ रहा तो निश्चिवत ही हमारा दवा इलाज के नाम पर खर्च होने वाला हमारा नाजायज पैसा बचेगा। बल्कि दवा इलाज के नाम पर बर्बाद होने वाले समय का सदुपयोग कर हम अपनी तरक्की का नया आयाम भी कायम कर सकेंगे।
इकौना के सत्या द आर्यन पब्लिक स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान ड्राइंग सीट पर बच्चों ने स्वच्छता संबंधी आकृतियां उकेर कर उनमें रंग भरा। कक्षा 6 से 10 के बच्चों के बीच कराई गई इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 में सोनू गुप्ता को प्रथम, अवधेश तिवारी को द्वितीय व अप्रतिम सिंह को तीसरा स्थान मिला। इसी तरह कक्षा 7 में श्वेता राजभर प्रथम, स्तुति वर्मा द्वितीय व दीक्षा पटवा को तीसरा, कक्षा 8 में अक्षरा पाठक को पहला, आदि रहमान को दूसरा व स्नेहा गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। वहीं कक्षा 9 में संघमित्रा को पहला, राहुल कुमार गौतम को दूसरा व प्रिंसी तिवारी को तीसरा स्थान मिला। कक्षा 10 में दीक्षा सिंह को पहला, शुभांगी सिंह को दूसरा व सुरभि सिंह को तीसरा स्थान मिला। वहीं कक्षा 11 में श्रेया गुप्ता को पहला, अंजली यादव को दूसरा व मानसी पांडे को तीसरा तथा कक्षा 12 में साक्षी सिंह प्रथम व शालिनी यादव को दूसरा स्थान मिला। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मी व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें