फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडूलीडर्स सम्मान 2021 से आज सम्मानित होंगे जिले के दो शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार व एडूलीडर्स सम्मान कार्यक्रम में जिले के दो शिक्षकों को गुरुवार को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षकों का चयन एडूलीडर्स यूपी चयन समिति द्वारा किया गया है। शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार व एडूलीडर्स सम्मान कार्यक्रम गोरखपुर स्थित एनेक्सी आडिटोरियम में आयोजित होगा। इसमें मौजूद बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा. सतीश चंद्र द्विवेदी शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रभुराम चौहान ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले के दो शिक्षकों का चयन राज्य स्तर पर किया गया है। सम्मान पाने वाले शिक्षकों में जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय उड़लहवा सेहरिया जमुनहा के प्रधानाध्यापक मुनव्वर मिर्जा व उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुहा विकास खंड हरिहरपुररानी की सहायक अध्यापिका मोनी सिंह का नाम शामिल है। एडूलीडर्स सम्मान 2021 की जारी सूची में एडूलीडर्स यूपी चयन समिति द्वारा 75 शिक्षकों के अतिरिक्त 73 ऐसे शिक्षको को भी इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। जो विभिन्न जिलों में नेशनल अवार्ड, स्टेट अवार्ड व अन्य उत्कृष्ट शिक्षकों के रूप में कार्य कर रहे हैं। चयनित शिक्षकों द्वारा सेमिनार में अपने कार्यों का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें