फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्प्रिट में नशीली गोली डालकर बनाई जा रही थी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्प्रिट में नशीली गोलियां डाल कर जिले में नकली शराब बनाई जा रही है। यह शराब आबकारी विभाग की अधिकृत दुकान में ही बना कर वहीं बेची जाती है। इसका खुलासा बुधवार को एसपी ने किया। पुलिस टीम ने बुधवार सुबह सिरसिया के जोखवा बाजार में आबकारी विभाग की एक दुकान से इस तरह अवैध शराब बनाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दुकान से अंग्रेजी शराब की 333 खाली व 258 विभिन्न कंपनी के ढक्कन, 10 टेबलेट अल्प्राजोलम व अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जिले में नकली शराब का कारोबार आबकारी विभाग की अधिकृत दुकानों से संचालित हो रहा है। इसका खुलासा बुधवार को एसपी अरविंद कुमार मौर्या व एएसपी बीसी दुबे ने किया। पुलिस ने सिरसिया के जोखवा बाजार में संचालित आबकारी विभाग के अधिकृत दुकान में छापे के बाद इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जोखवा में साकेत द्विवेदी के नाम से अंग्रेजी शराब की दुकान है। कई दिनों से लगातार यह सूचना मिल रही थी कि दुकान से नकली शराब बनाकर बेची जा रही है। इस पर एसपी ने क्राइम ब्रांच व सिरसिया पुलिस की संयुक्त टीम बना कर छापे का आदेश दिया था। बुधवार सुबह जब संयुक्त टीम ने दुकान पर छापा मारा तो दुकान के अंदर तीन व्यक्ति दिखे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अनुराग तिवारी, आशीष जायसवाल व जाकिर बताया। तीनों ने बताया कि वह सभी लोग अंग्रेजी शराब की खाली बोतलों में शराब की कुछ मात्रा, स्प्रिट, फ्रूटी व एक-दो गोली अल्प्राजोलम को मिलाकर नया ढक्कन लगाकर सील पैक कर के रैपर लगा देते हैं। जिससे यह असली सील पैक शीशी की तरह दिखने लगती है, ग्राहकों को बेच दिया जाता है।
इस दौरान टीम ने दुकान से 574 बोतलें विभिन्न मात्रा की अंग्रेजी शराब, 114 पैकेट बैगपाइपर हाई इंपैक्ट फ्रूटी, विभिन्न मात्रा की 333 खाली बोतलें, 258 नये विभिन्न कंपनियों के प्लास्टिक का ढक्कन, एक पत्ता अल्प्राजोलम, दो शीशी सर्जिकल बॉस गुड स्प्रिट, लैब स्प्रीट तथा सील टेप एक रोल बरामद किया। मामले में पुलिस ने मौके पर मिले तीन व्यक्तियों के साथ दुकान मालिक सहित एक अन्य सेल्समैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार दुकान मालिक साकेत द्विवेदी व सेल्समैन शरीफ की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें