फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बहराइच मल्हीपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को दो मोटर साइकिलों में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी। इसकी चपेट में आकर बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर बहराइच रेफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के पिपरहवा गांव निवासी रामू (32) पुत्र बाबूलाल व लालू (30) पुत्र बसीर एक ही मोटर साइकिल से सोनवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर चौराहा गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे। सोनवा थाना क्षेत्र के गौसपुर चौराहा के निकट पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ अपनी बहन के साथ आ रहे मिर्जापुर महादेवा निवासी शकील पुत्र मरजाद की मोटर साइकिल से गौसपुर चौराहा पर आमने सामने सीधी भिड़ंत हो गयी। इसकी चपेट में आकर दोनों ही मोटर साइकिल सवारों को गंभीर चोट आई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सोनवा पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवा पहुंचाया। जहां से लालू की हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल बहराइच भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान लालू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें