फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकौना थाने का एएसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को इकौना थाने का औचक निरीक्षण कर काम काज के तौर तरीके को परखा। उन्होंने उजागर खामियों पर नाराजगी जताते हुए लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

एएसपी बीसी दुबे ने बुधवार को इकौना थाने का निरीक्षण करने के बाद विवेचको की एक बैठक कर लंबित विवेचनाओं से जुड़े मामलों की समीक्षा के साथ बैठक कर विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के साथ ही वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का समय पर निस्तारण कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक सहित सभी विवेचकों को निर्देशित किया। थाना परिसर के निरीक्षण में वहां रखे अस्त्र शस्त्र अभिलेख के साथ ही बैरक, मेस आदि को देखने के बाद मिली खामियों को तत्काल दूर कराने और क्षेत्र में चौपाल लगाकर जनमानस से संवाद करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें