फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए एकजुट हों सभी कार्यकर्ता

विज्ञापन
दद्दन मिश्र के जिला पंचायत अध्यक्ष संगठन के संरक्षक बनने के बाद जला आगमन पर स्वागत करते लोग - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। राजधानी में आयोजित नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की कार्यशाला के दौरान उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष संगठन का गठन किया गया। इसमें जिले के पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष को संगठन का संरक्षक चुना गया। नया पदभार संभालने के बाद गुरुवार को श्रावस्ती पहुंचे दद्दन मिश्र का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

लखनऊ में हुई कार्यशाला के बाद सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों ने अध्यक्ष जिला पंचायत संगठन उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन भी किया। इसमें जिले के पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद़्दन मिश्र को संगठन का संरक्षक चुना गया। संरक्षक चुने जाने के बाद वह गुरुवार को श्रावस्ती पहुंचे।
इस दौरान रत्नापुर, दिकौली, दंदौली, सोनवा, लक्ष्मण नगर चौराहा, बुरहानपुर मोड़, चेतिया पुल, लंगडी गूलर मोड़, तिलकपुर तिराहा व गिलौला में स्थानीय नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिले में यह उपलब्धि पहली बार किसी जनप्रतिनिधि को प्राप्त हुई है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए मौजूद कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हम सभी को वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव में कमल खिलाने के लिए एकजुटता के साथ जुटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें