फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अपर आयुक्त ने ईवीएम व वीवीपैट का लिया जायजा

Thu, 21 Sep 2023 10:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। देवीपाटन मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन बुधवार को भिनगा पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट में चल रहे ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

अपर आयुक्त रामप्रकाश ने एफएलसी कार्य में लगे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से नियुक्त इंजीनियर व तकनीकी कार्मिकों से ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने वहां आंतरिक व्यवस्था का निरीक्षण कर भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप सभी काम पूरे करने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एसडीएम जमुनहा रामप्यारे, एसडीएम पीके राय, ईवीएम के नोडल अधिकारी उप कृषि निदेशक कमल कटियार व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो अक्तूबर तक बनेंगे आयुष्मान कार्ड
श्रावस्ती। जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत पात्र परिवारों का दो अक्तूबर तक आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसमें अंत्योदय कार्डधारक परिवारों के सदस्य व पात्र गृहस्थी के कार्डधारक को लाभान्वित किया जाना है। इसके लिए सभी सीएचसी अधीक्षकों को डीएम कृतिका शर्मा की ओर से निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि अधीक्षक अपने अधीनस्थ आशाओं के माध्यम से पंचायत भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाइल नंबर के साथ पात्रों को जाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें