फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के साथ पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध शुक्रवार रात विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 30 शीशी नेपाली व 60 लीटर कच्ची शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक सिरसिया प्रेमपाल सिंह शुक्रवार रात हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे।
विज्ञापन

इस दौरान मुखबिर की सूचना पर उन्होंने छोटकी सुइया पुल के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के भरथा रोशनगढ़ निवासी मोती पुत्र दुलारे के रूप में हुई। जिसके कब्जे से पुलिस ने प्लास्टिक के झोले में मौजूद 30 शीशी नेपाली शराब बरामद की। इसके साथ ही उनके द्वारा देवीलाल निवासी रनियापुर को फटवा पुल के पास से 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। जबकि मुखबिर की सूचना पर कमदी नहर मोड़ के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 20-20 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिरसिया के रामलीला मैदान निवासी रामू व पवन कुमार के रूप में हुई। वहीं सोनवा पुलिस ने प्रानपुर के पास से भूरे निवासी सेमरा को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें