फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचना निस्तारण में लाएं तेजी, वर्ना होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। थानों में दर्ज मुकदमों की विवेचना की गति काफी शिथिल है। इससे वादकारी निराश हो रहे हैं। जबकि अपराधी बेखौफ होकर उन्हें सुलह समझौते के लिए धमकी देते हैं। ऐसी शिकायतें कई बार आती हैं। इस कार्य प्रणाली को सभी विवेचक तत्काल बदलें। अन्यथा उन पर विभागीय कार्रवाई के लिए एसपी को संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

यह निर्देश शुक्रवार रात अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने सोनवा थाने के औचक निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक सहित विवेचकों को दिया। इस दौरान उनके द्वारा विवेचकों के साथ बैठक की गई। जिसमें उन्होंने विवेचकों से दर्ज मामलों व प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर जांच करने तथा पक्षकारों से मिल कर उनकी संतुष्टि लेने को कहा।
उन्होंने कहा कि कोई भी विवेचना ऐसी न करें जिसमें निर्दोष फंसे। गुण व दोष के आधार पर मामलों का निस्तारण करें। इसके साथ ही विभिन्न मामलों में वांछित, न्यायालय से अनुपस्थित चल रहे वारंटियों सहित आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने को कहा। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर जाकर वहां प्राप्त शिकायतों व उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उनके द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, बैरक, परिसर आदि का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही अस्त्र-शस्त्र व अभिलेखों के रखरखाव की जांच कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सहित थाने पर तैनात सभी उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षी व आरक्षी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें