कटरा (श्रावस्ती)। बिजली निगम द्वारा कटरा क्षेत्र में शनिवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान 94 कनेक्शन काटने के साथ ही नौ लाख रुपये बकाया भुगतान भी वसूल किया गया।
यह अभियान क्षेत्र के कटरा, खरगूपुर, चक्र भंडार, बेल्हा राघव, देसियापुर, खरगौरा गणेश, मुस्काबाद, हुसैन जोत, पुरैनिया, श्री जोत, मलपुरवा, बरही पुरवा गांव में अवर अभियंता अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व मे चलाया गया। (संवाद)