फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत लगे 44.64 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई को हरा भरा करने के लिए रविवार को जिले में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कई विभागों के सहयोग से करीब 44 लाख 64 हजार एक सौ पौधे रोपे गए । वृहद पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत नोडल अधिकारी वरिष्ठ आईएएस पी. गुरुप्रसाद ने हरिहरपुररानी क्षेत्र के चहलवा ग्राम में की। मौजूद अधिकारियों ने भी पीपल, बेल आदि के पौध रोपित किया। जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक भूमि व भवन परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए गए। किया गया।
विज्ञापन

पौधरोपण का शुभारंभ वरिष्ठ आईएएस पी. गुरुप्रसाद व डीएम टीके शिबु ने चहलवा में भूमिपूजन व वृक्षारोपण कर किया। नोडल अधिकारी ने कहा कि वृहद पौधरोपण से ही पर्यावरण में आ रही गिरावट को रोका जा सकेगा। उन्होंने बरगद व डीएम ने बेल तथा मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने अशोक का पौधा रोपित किया। एडीएम द्वारा फलदार पौध लगा कर लोगों को यह संदेश दिया गया कि वृक्ष से केवल लकड़ी ही नहीं स्वस्थ्य रहने के लिए फल भी मिलता है। इसलिए अपने आसपास कम से कम एक या दो फलदार वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। इस दौरान डीएम व नोडल अधिकारी ने परसा डेहरिया सहित कई अन्य गांवों का दौरा करके वृक्षारोपण कार्यक्रम को देखा। उनके साथ उप जिलाधिकारी भिनगा राजेश कुमार मिश्र, प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा हौसला प्रसाद समेत अन्य अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।
पुलिस ने लगाए 7200 पौध
वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत एसपी अरविंद कुमार मौर्य व अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे द्वारा पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण किया गया। समस्त थाना, चौकी, अग्निशमन परिसर में प्रभारियों के नेतृत्व में भी पौधरोपण किया गया। मौके पर पुलिस विभाग द्वारा लगभग 7200 पौधरोपण किया गया। प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र, क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक विमलेंद्र कुमार, एएचटीयू प्रभारी केके यादव, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना विनीता चतुर्वेदी, अजय कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की अगुवाई में पौधरोपण
जमुनहा। विकास खंड जमुनहा के ग्राम पंचायत परसोहना, मध्य नगरा, मनकौरा आदि गांवों के ग्राम पंचायत के भूमि पर ग्राम प्रधान भीम सिंह के नेतृत्व में सागौन, आंवला, जामुन, अमरूद, गूलर, पाकड़ के 15 सौ पेड़ व एसएसबी 42वीं वाहिनी कोदिया की तरफ से भी इसी ग्राम पंचायत में पौधरोपण किया गया।
जनप्रतिनिधियों ने भी किए पौधरोपण
वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत विधायक श्रावस्ती राम फेरन पांडे एवं नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने भी पौधरोपण किया। अपर जिला अधिकारी योगानन्द पांडेय, संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस परीक्षित खटाना, तहसीलदार राजकुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें