फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 अभ्यर्थियों ने छोड़ा टीजीटी परीक्षा

विज्ञापन
अलक्षेंद्र इंटर कालेज में टीजीटी परीक्षा के लिए जाते परीक्षार्थियों की थर्मल स्कैनिंग करते कर्? - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में शनिवार को दो पालियों में टीजीटी की परीक्षा कराई गई। इस दौरान दोनों पालियों में कुल 37 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान केंद्र से नदारद रहे। शांति व नकल विहीन परीक्षा को संपन्न कराने के लिए डीएम सहित सभी नामित अधिकारी जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा (टीजीटी) कराई गई। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा के लिए आठ कक्षाकक्षों को चयनित किया गया था। प्रत्येक कक्ष में परीक्षा को नकल विहीन व सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी टीके शिबु द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रपाल सहित मजिस्ट्रेटों एवं कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया था। जिनकी उपस्थिति में पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराई गई।
प्रथम पाली की परीक्षा के लिए पंजीकृत 179 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 161 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 18 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे। इस दौरान स्वयं जिलाधिकारी टीके शिबु ने भी परीक्षा केंद्र पर पहुंच कर परीक्षा का जायजा लिया। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए पंजीकृत 175 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 156 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 19 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे। इस दौरान दोनों पालियों में विद्यालय के प्राचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय, उप प्रचार्य डॉ. एमपी भारती सहित सभी नामित मजिस्ट्रेट व कक्ष निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें