फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं सीट का हाल: भाजपा की जीत के आसार, सपा दूसरे तो बसपा तीसरे नंबर पर रह सकती है

Thu, 10 Mar 2022 05:33 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं

सार

मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम की तस्वीर अब साफ नजर आने लगी है। अब तक दिखाई पड़ रहे आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं बदायूं विधानसभा सीट का हाल।

विज्ञापन


बदायूं विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार महेश चंद्र गुप्ता समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रईस अहमद से आगे चल रहे हैं। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के राजेश कुमार सिंह हैं तो वहीं, कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार रजनी सिंह इन सभी से पीछे चल रही हैं।

शांतिपूर्ण मतगणना
अब तक मिली जानकारी के अनुसार बदायूं विधानसभा सीट पर मतगणना शांतिपूर्ण रूप से चल रही है। मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। मतगणना कराने के लिए प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारियों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को लगाया है।जिले के अंतर्गत बदायूं, शेखूपुर, बिल्सी,सहसवान, दातागंज और बिसौली विधानसभा सीट आती है। इन सभी के परिणाम जल्द सामने आएंगे।
विज्ञापन


ये उम्मीदवार हैं मैदान में
महेश चंद्र गुप्ता-भारतीय जनता पार्टी, रईस अहमद-समाजवार्दी पार्टी, रजनी सिंह-कांग्रेस, राजेश कुमार सिंह-बहुजन पार्टी, उस्मान गद्दी-वंचित समाज इंसाफ पार्टी, नंदराम-भारतीय सुभाष सेना, हेम सिंह-निर्दलीय

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें