फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरा पति दारोगा है, मुझे जान से मार देगा'

Fri, 05 Apr 2013 11:21 AM IST
बांदा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के बांदा में एक पत्नी ने अचानक धावा बोलकर किराए के मकान में रह रहे अपने दारोगा पति की जमकर फजीहत की। मारपीट भी हुई। मामला पुलिस चौकी पहुंच गया।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने समझा-बुझाकर दोनों को शांत किया। उधर, पत्नी ने डीआईजी को अर्जी देकर दारोगा पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट के आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है।

लखनऊ निवासी इंदू मिश्रा ने बृहस्पतिवार को डीआईजी को दी अर्जी में कहा कि डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी उप निरीक्षक उमापति मिश्र से आर्य समाज मंदिर में हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद से पति अकेले बांदा में रहते हैं। वह अक्सर उनके पास आती रही है। कुछ दिनों बाद पति का रवैया बदल गया। दहेज के नाम पर पांच लाख रुपए की मांग की।

बुधवार को शाम करीब सात बजे वह लखनऊ से आई और खुरहंड गांव (रेलवे स्टेशन) में एक मकान में रह रहे पति दारोगा के पास पहुंची।

इंदू का आरोप है कि मकान मालिक, उसकी पत्नी और लड़की ने मिलकर उसे लात-डंडों और घूंसों से मारापीटा और कान के बाला व पर्स छीन लिया। पर्स में 4500 रुपए थे। इंदू ने अपनी हत्या की आशंका जताई है।

डीआईजी से पति उमापति मिश्रा और उस पर हमला करने वाले मकान मालिक व उसकी पत्नी तथा पुत्री के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

उधर, दारोगा उमापति मिश्र ने फोन पर आरोप लगाया कि इंदू बदमाश लेकर उसे मारने आई थी। उसका चाल-चलन गलत है। जो भी आरोप लगा रही है पूरी तरह गलत और अपने बचाव के लिए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उमापति मिश्र अतर्रा थानाध्यक्ष थे। बाद में उन्हें पुलिस लाइन में भेज दिया गया। हाल ही में वह कुंभ मेला ड्यूटी से लौटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें