फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफ पैंट पहनकर घर से न निकलें युवा : नरेश टिकैत

विज्ञापन
शामली मैपल्स एकेडमी में आयोजित किक्रेट प्रतियोगिता में भाग लेने जाते भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने युवाओं से कहा कि वे हाफ पैंट अपने घरों में पहनें, इसे पहनकर बाजार में न निकलें। सिसौली में उनके कहने पर युवाओं ने हाफ पैंट की होली जला दी। कहा कि हरियाणा के खरखौदा की तरह अपने यहां भी लड़कियों की शिक्षा और खेल के लिए माहौल बनाएं। इसकी जिम्मेदारी युवाओं की ही है।
विज्ञापन

चौधरी नरेश टिकैत रविवार को सहारनपुर रोड पर स्थित मेपल्स एकेडमी में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह अच्छा नहीं लगता कि लड़के बाजार में हाफ पैंट पहनकर घूमे। पहले लड़कियों को जींस नहीं पहनने की हिदायत दी थी। इस पर लड़कियों की शिकायत थी कि लड़कों के लिए क्यों नहीं कहा जा रहा। अब लड़कों को भी यही कह रहे हैं कि वे भी अपनी जिम्मेदारी समझें।
बिगड़ते माहौल में बुजुर्गों ने समाज का ताना-बाना बनाकर रखा। आज युवा पीढ़ी के कंधे पर जिम्मेदारी है। समाज ने बहुत कुछ दिया है, हम भी समाज को कुछ न कुछ दें। पढ़ाई लिखाई से जो समय बचे उसे अच्छे कार्यों में लगाएं। समाज में नशाखोरी घर कर गई है। युवा पीढ़ी नशे की आदी हो गई है। हरियाणा के खरखौदा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा ही माहौल यहां तैयार करें। लड़कियों की शिक्षा और खेल के लिए सुविधाएं दें। यह सब काम युवा ही कर सकते हैं।

शामली मेपल्स एकेडमी में आयोजित किक्रेट प्रतियोगिता में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत का स्वागत करत?- फोटो : SHAMLI

शामली मैपल्स एकेडमी में आयोजित किक्रेट प्रतियोगिता में विजई खिलाडियो को ट्रॉफी देते भाकियू अध्- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें