थानाभवन बजाज मिल के यार्ड में गन्ना डालते मिल अधिकारी, अतिथि व किसान
- फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में बजाज समूह की थानाभवन और राणा समूह की सुपीरियर फूड ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड ऊन चीनी मिलों का पेराई पूजन विधि विधान से हुआ। थानाभवन चीनी मिल शाम चार बजे चालू हुई, जबकि ऊन चीनी मिल चालू करने के लिए शाम छह बजे तक पर्याप्त गन्ना नहीं मिल पाया।
रविवार को राणा समूह की सुपीरियर फूड ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड ऊन चीनी मिल में सुबह 11.20 बजे वैदिक मंत्रों द्वारा पंडित प्रवीण दीक्षित के द्वारा पेराई सत्र पूजन समारोह का शुभारंभ किया। कंपनी के चेयरमैन राणा रणजीत सिंह मैनेजिंग डायरेक्टर राणा इंद्र प्रताप सिंह, डायरेक्टर राणा वीर प्रताप, राणा प्रीत इंद्र चीनी मिल के उपाध्यक्ष जी एस खैरा, एवं जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, ऊन गन्ना समिति के सचिव अजीत कुमार सिंह एवं ऊन चीनी मिल क्षेत्र के किसान वेद पाल सिंह आदि ने चेन में गन्ना डालकर और बैलगाड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली ट्रकों का पूजन कर नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया।
उधर, बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल में सबसे पहले विधिवत रामायण पाठ के बाद विधि विधान से हवन पूजन किया गया। चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह ने चेन में गन्ना डालकर मिल का पेराई सत्र शुभारंभ किया। चीनी मिल में सबसे पहले गन्ना लेकर आए बैलगाड़ी में भैसानी गांव निवासी जब्बार, ट्रैक्टर ट्रॉली से प्रथम गन्ना लाने वाले महावतपुर निवासी रामभूल सिंह, जसराम को शाल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। मौके पर गन्ना महा प्रबंधक जेबी तोमर, वरिष्ठ महाप्रबंधक यांत्रिकी परमानंद चौहान, महाप्रबंधक उत्पादन आमोद विश्नोई, सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन शिव चरण सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक वाणिज्य सुभाष बहुगुणा आदि रहे।
यूनिट हैड वीरपाल सिंह ने बताया कि रविवार शाम चार बजे थानाभवन मिल चालू होगई है। गन्ने की आवक लगातार बनी हुई है। उधर, ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने बताया कि मिल में सात हजार क्विंटल गन्ना आ पाया है। मिल चलाने के लिए 20 हजार क्विंटल गन्ना की जरूरत है। रात में पर्याप्त गन्ना आने के बाद ऊन चीनी मिल को चालू कर दिया जाएगा।