फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस परिचालक से नकदी से भरा थैला छीनकर युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गुरुद्वारा तिराहे पर रोडवेज की अनुबंधित बस के परिचालक का नकदी से भरा थैला छीनकर युवक फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस इसे थैला गुम हो जाने का मामला बता रही है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर डिपो की अनुबंधित बस पर चालक सहारनपुर निवासी फिरोज और परिचालक रामकुमार रविवार दोपहर करीब तीन बजे मुजफ्फरनगर से यात्रियों को लेकर शामली गुरुद्वारा तिराहे पर पहुंचे। वहां पर परिचालक बस को रुकवाकर सवारी के बचे हुए रुपये दे रहा था। उसी समय एक युवक परिचालक के हाथ से थैला छीनकर फरार हो गया। परिचालक ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी युवक पकड़ में नहीं आ सका। परिचालक ने बताया कि थैले में टिकट बिक्री के 7210 रुपये समेत करीब दस हजार रुपये थे। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि परिचालक थैले को रखकर किसी सवारी को टिकट के बचे हुए पैसे दे रहा था, उसी दौरान उसका थैला गुम हो गया, जिसकी जांच की जा रही है।
युवती से मोबाइल छीना, आरोपी पकड़कर पुलिस को सौंपा
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला माजरा रोड पर शनिवार देर शाम को युवती बाजार से घर जा रही थी। बीच रास्ते में एक युवक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से मोबाइल बरामद कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि युवती की तरफ से इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें