फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कार शोरूम के कर्मचारी की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में युवक की जान गई
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार कार शोरूम के कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी तरुण जुनेजा (30) कैराना रोड स्थित एक कार शोरूम पर काम करता था। शनिवार की दोपहर वह बाइक से खाना खाने घर जा रहा था। बाइक पर उसका साथी विकास निवासी काकानगर भी अपने घर जा रहा था। जब वे कैराना रोड पर मंदिर के निकट पहुंचे, तो सामने से आए ट्रक की बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां तरुण को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक को कब्जे में ले लिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें