फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- -भैसवाल बाइपास: अंडर पास निर्माण के लिए मुख्यअभियंता रेलवे निर्माण खंड को पत्र लिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला मुख्यालय से दिल्ली-यमुनोत्री को जोड़ने वाले भैंसवाल बाइपास के अंडरपास निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने दिल्ली मंडल के मुख्य अभियंता निर्माण को पत्र लिखा है। लोक निर्माण विभाग के अभियंता ने उत्तर रेलवे के शामली स्थित सहायक मंडल अभियंता के साथ दिल्ली-शामली, सहारनपुुर मार्ग पर पड़ने वाले अंडरपास का दौरा कराया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के भैसवाल गांव से होकर दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग को जोड़ने वाले 3.5 किमी लंबाई वाले मिनी बाइपास का निर्माण कार्य एक साल पूर्व पूर्ण हो चुका है। बाइपास की जद में गोहरनी-सिलावर के बीच दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर अंडरपास का निर्माण होना है। अंडरपास का निर्माण न होने से बाईपास का आवागमन बाधित हो रहा है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने उत्तर रेलवे बड़ौदा हाउस के मुख्य अभियंता निर्माण खंड को 26 अगस्त को पत्र लिखकर कहा कि शामली जिले में शामली शहर बाईपास मार्ग पर स्थित अंडरपास बनाने का कार्य किया जाना है। बाइपास निर्माण पूरा हो चुका है। अंडरपास निर्माण के लिए निर्धारित धनराशि चार करोड़ 15 लाख रुपये में से उनके खंड द्वारा चार करोड़ 14 लाख रुपये का भुगतान रेलवे विभाग को मार्च 2020 में किया जा चुका है। अधिशासी अभियंता ने वरिष्ठ खंड अभियंता उत्तर रेलवे सहारनपुर, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सहारनपुर, अधीक्षण अभियंता सहारनपुर मंडल को पत्र भेजकर अंडरपास निर्माण के लिए पत्र की प्रति भेजी है।
बाईपास की जद में प्रस्तावित अंडरपास के लिए जायजा लिया
शामली। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधशिासी अभियंता रविंद्र सिंह का कहना है कि भैैंसवाल बाइपास की जद में आने गोहरनी-सिलावर के बीच अंडरपास निर्माण के लिए शामली स्थित उत्तर रेलवे सहायक मंडल अभियंता इरशाद खान से वार्ता करने के बाद उनके साथ मौके मुआयना किया है। इधर सहायक मंडल अभियंता इरशाद खान का कहना है कि मेरे क्षेत्र में अंडरपास का निर्माण होना है, इसीलिए मौके का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें