फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
थानाभवन में पकड़े गए अवैध शस्त्र बनाने के आरोपी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। पुलिस ने गांव मुंडेट खादर के मजरे रिशालगढ़ के जंगल में नलकूप पर चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से बने-अधबने तमंचे, कारतूस और उपकरण बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि थानाभवन पुलिस को गांव मुंडेट खादर के मजरे रिशालगढ़ के जंगल में नलकूप पर तमंचा बनाने की अवैध फैैक्टरी चलने की सूचना मिली। कादरगढ़ चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से दो आरोपियों शराफत निवासी गांव मुंडेट खादर व कय्यूम निवासी गांव धानवा थाना तीतरो जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया शराफत थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर थानाभवन, गढ़ीपुख्ता और तितावी थाने पर हत्या, जानलेवा हमला करने, आर्म्स एक्ट आदि के करीब 14 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।
दोस्त के साथ मिलकर बनाते थे तमंचे
थानाभवन। चौकी इंचार्ज सचिन पूनिया ने बताया कि शराफत अपने ट्यूबवेल पर दोस्त के साथ मिलकर अवैध तमंचे बनाने का काम कर रहा था। चौकी इंचार्ज के मुताबिक सचिन पूनिया के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह दीपावली व कुछ अन्य मौकों पर भारी मात्रा में पटाखों की खरीदारी करने के साथ ही गंधक पोटाश एकत्रित करते थे। बने हुए तमंचों को वह आसपास के गांवों में खुद ही बेचने का काम करते थे।
विज्ञापन

मौके से ये हुआ बरामद
दो बने तमंचे, 315 बोर, नौ अधबने तमंचे, एक अद्धा 12 बोर, एक छोटी बैरल बंदूक 12 बोर, 74 कारतूस 12 बोर, 93 खोखा कारतूस 12 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर और शस्त्र बनाने के उपकरण 9 अधबनी बट लोहा, 9 नाल लोहा, 2 प्लास, हथौड़ा, दो बड़े पेचकस, दो रेती, स्क्रू रिंच, तीन सुंबी, 10 स्प्रिंग छोटी, चार अधबनी चाप, तीन चाप की लकड़ी, 21 ब्लेड, एक ड्रिल मशीन इलेक्ट्रानिक, एक ड्रिल मशीन हाथ की, दो छोटे शिकंजे, एक शिकंजा पट्टी, आरी मय ब्लेड, तीन पट्टी बट लोहा, तीन रेगमाल, 12 बड़ी स्प्रिंग, 13 फायरिंग पिन, 500 मिली केरोसिन ऑयल, 12 बोर कारतूस लोहा दाना, छह मेन बट स्क्रू, दो बेल्ड, एक अजेक्टर, चार बरमे लोहे के, चार फायरिंग पिन होल्डर 12 बोर, छह फायरिंग पिन होल्डर 315 बोर, छेनी, कच्ची पेंसिल।

शामली: थानाभवन में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी में पकड़े गए हथियार।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें