फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- कलक्ट्रेट में ईट भट्ठा मजदूरो का धरना एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त-

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के वादे पर श्रमिकों का धरना खत्म
विज्ञापन

शामली। जिले के ईट भट्ठा मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाए जाने की मांग को लेकर ईट भट्ठा मजदूरों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। एसडीएम सदर संदीप सिंह के आश्वासन पर ईट भट्ठा मजदूरों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर 12 बजे असंगठित मजदूर मोर्चा ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष सतेंद्र झाल के नेतृत्व में जिले के ईट भट्ठा मजदूरों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। धरने में असंगठित मजदूर मोर्चा ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष सतेंद्र झाल ने आरोप लगाया कि उनके संगठन द्वारा न्यूनतम मजदूूूूरी बढ़ाए जाने की मांग को लेकर जिलास्तरीय अधिकारियों को ज्ञापन दिए जा रहे हैं। मांगे पूरी न होने पर कलक्ट्रेट पर बेमियादी धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ईट भट्टा मजदूरों की न्यूनतम मजदूूूूरी न बढ़ने से श्रमिकों में गुस्सा है। धरना स्थल पर नेशनल भीम आर्मी के लोकेश कटारिया ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। दोपहर में ढाई बजे धरनास्थल पर एसडीएम सदर संदीप कुमार सिंह पहुंचे। मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। एसडीएम सदर के आश्वासन पर ईट भट्ठा मजदूरों ने अपना बेमियादी धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर सुक्रम पाल, प्रवीण, सुरेश, देशराज, पिंकी, सुमित, बबीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें