शामली। जिले की थानाभवन चीनी मिल के बाद ऊन चीनी मिल 97.50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके बृहस्पतिवार रात बंद हो गई है। ऊन चीनी मिल पांच माह बीस दिन चल पाई।
राणा समूह की ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने बताया कि इस साल ऊन चीनी मिल को पिछले साल की तुलना में साढ़े सात लाख क्विंटल कम मिला है। ऊन चीनी मिल ने पूरे सत्र में किसानों का 87.79 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। 224.10 करोड़ रुपये का किसानों का भुगतान बकाया है। जिले की बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल गत 26 अप्रैल को अपना पेराई सत्र समाप्त कर चुकी है। जिले की शामली चीनी मिल का पेराई सत्र चल रहा है। शामली चीनी मिल अगले दस दिन चलने की संभावना है। 15 मई के लगभग शामली चीनी मिल चल पाएगी।