शामली क्षेत्र के गांव लिलौन में मनुव्वर मंसुरी शुटिंग रेंज पर आयोजित प्रतियोगिता में निशाना लग?
- फोटो : SHAMLI
शामली। मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन में चल रही चतुर्थ शहीद नायक नवाब सिंह, शहीद नायक प्रकाश सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन महिला खिलाड़ियों ने बढ़त बनाकर फाइनल में जगह पक्की की है।
शुक्रवार को मुकाबले में मुजफ्फरनगर की एयर पिस्टल जूनियर स्पर्धा में आयुषी ठाकरान, मुजफ्फरनगर की माही और मुनव्वर मंसूरी राइफल क्लब की शिया चौहान बढ़त बनाकर फाइनल में पहुंच गई। इसके अलावा एयर पिस्टल यूथ स्पर्धा में दिया चौधरी, मंसूरी क्लब की हिमांशी मलिक और मुजफ्फरनगर की अवंतिका बढ़त बनाकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। एयर राइफल पीप साइट जूनियर स्पर्धा में आर्मी के देवराज, मंसूरी क्लब के अभिमन्यु रावत, गोल्ड स्टार की अनुष्का चौधरी फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया।
एयर राइफल सीनियर स्पर्धा में आर्मी के अमित कुमार, इरफान कुरैशी, सूरज सिंह ने बढ़त बनाकर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई। एयर पिस्टल सीनियर वर्ग में मंसूरी क्लब के अवनीश, आर्मी के अंकुर मलिक और आर्मी के ही अवध कुमार बढ़त बनाकर फाइनल मुकाबला खेलेंगे। खिलाड़ियों के बीच फाइनल मुकाबले देर रात तक चलेंगे। उसके बाद विजेता खिलाड़ियों की घोषणा की जाएगी। रेफरी आर्मी कोच सीपी जीने और पदम मलिक रहे। मौके पर क्लब कोच नदीम मंसूरी, सुनील, परमेंद्र , रिचा मलिक मौजूद रहे।