फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सोने के 24 जोड़ी टॉप्स चोरी करने वालीं महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में दुकान से सोने के टॉप्स चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार महिलाएं। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने ज्वैलर्स की दुकान से करीब दस लाख रुपये कीमत के सोने के 23 जोड़ी टॉप्स चोरी करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। तीनों महिलाएं मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए टॉप्स बरामद कर लिए।
विज्ञापन

शहर के नेहरू मार्केट स्थित रोहित जैन की दुकान पर 29 जनवरी की शाम तीन महिलाएं आई और जेवर देखते समय सोने के 23 जोड़ी टॉप्स से भरा डिब्बा चोरी कर ले गई थी। इसका पता रात आठ बजे उस समय चला जब रोहित ने स्टॉक का मिलान किया। रोहित जैन ने अगले दिन शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीनों महिलाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
एसपी रामसेवक गौतम ने सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि जेवर चोरी करने वाली तीनों महिलाओं में गीता पत्नी अमित निवासी रामपुरी काॅलोनी, रोशनी पत्नी स्व. संजय निवासी मोहल्ला होली चौक रामपुरी और सुशीला पत्नी स्व. राजेंद्र निवासी मोहल्ला लाडेवाला कब्रिस्तान वाली गली मुजफ्फरनगर है। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए टॉप्स बरामद हुए हैं। तीनों महिलाओं का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें