फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरनवाड़ा में बुखार से महिला की मौत, कई मरीज गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। जिले में डेंगू के साथ वायरल बुखार भी कहर बरपा रहा है। क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा में पिछले कुछ दिनों से बुखार ने गांव में पैर पसारे हुए हैं। जिसके चलते महिला की मौत हो गई। जबकि कई मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच कराने व दवा वितरित करने की मांग की है। हिरनवाड़ा निवासी 52 वर्षीय माया को कई दिनों से बुखार आ रहा था। गांव के चिकित्सकों से उनका उपचार कराया गया। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने पर परिजनों ने शामली व सिक्का के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह महिला का निधन हो गया। गांव में बुखार के कहर के चलते भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री दुष्यंत पुंडीर ने सीएमओ से फोन पर वार्ता कर स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने गांव में टीम भेजकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इनकी हालत भी है गंभीर
हिरनवाड़ा गांव में रमा पुंडीर, विजय प्रताप, विशाखा देवी, रामा देवी, चरण सिंह आदि समेत दर्जनों परिवार के सदस्य बुखार से पीड़ित हैं। गांव के ही शीशपाल को बुखार के कारण हालत बिगड़ने पर चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि चन्नू को शामली में भर्ती कराया गया है।
भंदौड़ा गांव में भी बुखार ने पांव पसारे
क्षेत्र के गांव भंदौड़ा में भी बुखार तेजी से पैर पसार रहा है। जिसके चलते 5 दिन पूर्व 60 वर्षीय शकुंतला देवी का निधन हो गया था। वही कांतादेवी, रेखा देवी, योगेश शर्मा, आंचल, चंद्रपाल, हिमांशु, प्रदीप, रितिक, आशीष शर्मा, अमरीश कुमार, गौरव आदि बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। जिसके चलते ग्रामीणों में खौफ है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया गया है, लेकिन आज तक कोई भी स्वास्थ्य कर्मी पीड़ितों का हाल पूछने नहीं आया।
विज्ञापन

बाबरी पीएचसी पर पिछले 3 माह से नहीं है चिकित्साधिकारी
बाबरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. दिग्विजय सिंह तैनात थे, लेकिन 3 माह पूर्व उनका बलिया जनपद के सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ट्रांसफर हो गया था। इसके बाद से अभी तक किसी को तैनाती नहीं हो पाई। जिसके चलते फार्मेसिस्ट डॉ. रजनीश कुमार ही केंद्र पर आए कुछ मरीजों को दवाई देते हैं।
वर्जन -
हिरनवाड़ा और भंदौड़ा गांव में हुई महिलाओं की मौत की कोई जानकारी विभाग को नहीं मिली। सोमवार को ही गांव में टीम भेजी जाएगी। जो कैंप लगाकर मरीजों की जांच करेगी। -
विज्ञापन

डॉ. विनय कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें