फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का मतांतरण के बाद निकाह का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
युवती का मतांतरण कराने की सूचना पर कांधला थाने में पहुंचे हिंदू संगठनों के लोग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला (शामली)। युवती का मतांतरण के बाद निकाह कराने को लेकर हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया। उन्होंने नगर पालिका लिपिक पर आधार कार्ड में युवती का नाम बदलने के लिए फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
विज्ञापन

भाजपा नेता विवेक प्रेमी, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम पार्चा व विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष मलिक सहित अन्य कार्यकर्ता थाने पहुंचे। भाजपा नेता विवेक प्रेमी ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी युवक ने कुछ समय पूर्व सहारनपुर के सरसावा से हिंदू युवती को बहलाकर उससे निकाह किया था। शनिवार को रिहान वार्ड सभासद दीपक सैनी के पास पहुंचा। उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी के आधार कार्ड में उसका नाम परिवर्तन कराना है। जिसके लिए उसे वार्ड सभासद के हस्ताक्षर और मोहर की आवश्यकता है। युवती के आधार कार्ड और परिवर्तित कराने वाले नाम को लेकर मामले का खुलासा हुआ।
सभासद ने मामले की जानकारी भाजपा नेताओं को दी। भाजपा नेताओं का आरोप है कि यह मामला सीधा मतांतरण का प्रतीत होता है। ऐसा भी लग रहा है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो हिंदू महिलाओं को बहला-फुसलाकर उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाता है। आरोप है कि आधार कार्ड में नाम परिवर्तन करने वाले आवेदन पर नगर पालिका परिषद के मुख्य लिपिक मोहम्मद अकरम ने चेयरमैन हाजी वाजिद हसन व अधिशासी अधिकारी निकिता शर्मा की मोहर लगाकर और फर्जी हस्ताक्षर कर आरोपी युवक की मदद की है।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने मामले में चेयरमैन व ईओ से जानकारी की। दोनों ने हस्ताक्षर करने व मामले की जानकारी होने से इंकार कर दिया। भाजपा नेताओं ने लिपिक मोहम्मद अकरम के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए धोखाधड़ी और रासुका की धाराओं में करने की मांग की है। ं
जांच कराकर होगी कार्रवाई
अधिशासी अधिकारी निकिता शर्मा का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। मेरे संज्ञान में इस प्रकार के किसी कागज पर हस्ताक्षर नहीं किए गए है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मैने ऐसे किसी कागज पर हस्ताक्षर नहीं किए
नगर पालिका अध्यक्ष वाजिद हसन का कहना है कि उन्होंने इस प्रकार के किसी कागज पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पालिकाध्यक्ष ही करते हैं हस्तक्षर
लिपिक अकरम का कहना है कि किसी भी कागज पर पालिकाध्यक्ष ही हस्ताक्षर करते हैं। कभी-कभी अधिशासी अधिकारी के मौके पर न होने पर उनके हस्ताक्षर को मार्क करने दिया जाता है। इस कागज पर कब किसने हस्ताक्षर कराएं हैं, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर जांच हो रही है
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल का कहना है कि हिंदू संगठन के लोगों की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें