फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बा कांधली के प्रापर्टी डीलर ने परिवार समेत मांगी इच्छा मृत्यु

Thu, 13 Oct 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
tension
विज्ञापन
कांधला।  कस्बा कांधला के मोहल्ला नई बस्ती निवासी प्रापर्टी डीलर ने प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। प्रापर्टी डीलर का कहना है कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत कूटरचित दस्तावेजों के सहारे उसके मकान को प्लाट दर्शाते हुए बैनामा करा लिया। अब उसका दूसरा
विज्ञापन

मकान कब्जाने की कोशिश की जा रही है। उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 

मोहल्ला नई बस्ती निवासी हाजी असलम ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कांधला देहात के पूर्व प्रधान अख्तर जंग और मौजूदा ग्राम प्रधान जिशान के साथ काफी दिनों से प्रापर्टी डीलिंग का कार्य पार्टनरशिप में कर रहा था। कई माह पूर्व तीनों पार्टनरों में हिसाब को लेकर विवाद हो गया था। बाद में तीनों पार्टनरों ने कस्बे के कई लोगों की मौजूदगी में हिसाब कर लिया था। हिसाब होने के बाद असलम ने अपने एक मकान का बैनामा पूर्व प्रधान हाजी अख्तर के नाम पर कर दिया था। 

असलम का आरोप है कि मकान का बैनामा करने के बाद भी वर्तमान ग्राम प्रधान जिशान और पूर्व प्रधान हाजी अख्तर उसका दूसरा मकान भी हड़पना चाहते हैं। जिसके चलते असलम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और जिलाधिकारी सुजीत कुमार तथा एसपी विजय भूषण को पत्र भेजकर कार्रवाई  की मांग की है। 
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ना किए जाने पर उसे परिवार सहित इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाए। उधर, ग्राम प्रधान जिशान और पूर्व प्रधान हाजी अख्तर का कहना है कि कस्बे के दर्जनों लोगों की मौजूदगी में हिसाब हुआ था। हिसाब करने के बाद असलम पर उनके लाखों रुपये निकले थे। अब असलम रुपये नहीं दे रहा है। अपने रुपये की मांग असलम से की जा रही है उसके द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें