शामली। शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए सड़क के बीच में पालिका द्वारा गमले रखवाए गए थे। जिसके पालिका की लापरवाही और समय से पानी नहीं मिलने के कारण सभी पौधे सूूूूूखकर खराब हो गए।
शहर में कांवड़ यात्रा के दौरान नगर पालिका द्वारा सिसौली बस स्टैंड से लेकर शहर की ओर रजवाहे तक लगभग 30 बडे़ बडे़ गमले बनवाकर रखवाए गए थे। जिनको नगरपालिका द्वारा अच्छी तरह पेंट करवाकर रखने के बाद हर गमले में हरियाली के तीन-तीन पौधे लगाए गए थे। जिसमें गमलों सहित लगभग लाखों रुपये खर्च किए गए।
पालिका कर्मचारियों ने पौधे लगाने के बाद आज न तो उनकी कोई देखभाल की और न ही आज तक उनमें पानी नहीं दिया गया। जिसके कारण गमलों में लगे लगभग 90 पौधे सूखकर लकड़ी बन गए।
उधर, पालिका ईओ शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि गमलों की चौड़ाई ज्यादा होने के कारण आए दिन बडे़ वाहनों की टक्कर से काफी गमले टूट चुके हैं। इन गमलों को हटाकर इनके स्थान पर शहर के बीच वाले डिवाइडर के अनुरूप ही डिवाइडर बनाए जाएंगे। गमलों को हटाने की वजह से पौधों में पानी दिए जाने की व्यवस्था नहीं की गई।