फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने जाएंगे, अपना फर्ज निभ्ााएंगे

Sun, 22 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
vote - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत बनत स्थित बीआरसी पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ बीएसए ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। सभी को मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


शनिवार को डीएम सुजीत कुमार व बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर के निर्देश पर बनत स्थित बीआरसी पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्राओं ने रंगोली बनाकर मतदान के प्रति जागरूक किया। तख्तियों पर लिखे नारे लगाकर मतदान के प्रति जागरूक किया। 

बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने कहा कि लोकतंत्र का असली हथियार मतदान है। उन्होंने सभी बच्चों और शिक्षक शिक्षिकाओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। राजेंद्र रुहेला ने मतदाता जागरूकता को गीत के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया। रंगोली प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बनत की छात्राएं प्रथम, कन्या पूर्व माध्यमिक बनत द्वितीय व तृतीय बनत रहा।
विज्ञापन


चित्रकला में प्रथम नसरा, द्वितीय गुलबदन व तृतीय स्थान नगमा ने प्राप्त किया। निबंध में जसिया जहां प्रथम, प्रियंका द्वितीय और तंजीन तृतीय रही। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही शाम छह बजे दीपक जलाकर मतदान के प्रति जागरूक किया। संचालन खलील अहमद ने किया। मौके पर भारत भूषण त्यागी, सुनील, नरेंद्र, विकास, योगेश राठी, प्रमोद, वार्डन रश्मि, नवीन, सत्यवती, इंदू, रेणू, मोनिका, प्रवीण, सीमा, विजय, अजय मौजूद रहे।

जैन कन्या इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अनुसार गायन और नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्राओं ने गायन व नाटक के माध्यम से मत का महत्व बताया और मतदान के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य रुचिता ढाका ने कहा कि देश का भविष्य मतदाता के मत पर निर्भर करता है।

सभी मतदाताओं को अपने मत के प्रति सदैव जागरूक होना चाहिए। उन्होंने सभी छात्राओं से कहा कि वह अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ साथ पड़ोस और रिश्तेदारियों में भी मतदान के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं का रिजल्ट घोषित करने के बाद प्रधानाचार्य ने उन्हें सम्मानित किया।

संचालन रुमा गर्ग ने किया। निर्णायक मंडल में ममता गर्ग व लवी जैन रहीं। जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज मुंडेट में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसके साथ ही छात्रों ने रैली निकालकर मतदान के लिए जागरूक किया। मतदाता जागरुकता के लिए स्लोगन, रंगोली और निबंध प्रतियोगिता के साथ रैली निकाली गई। स्लोगन प्रतियोगिता में तख्ती और पोस्टरों पर स्लोगन लिखे। छात्राओं ने सुंदर-सुंदर रंगोली बनाई। मतदान संबंधी विषयों पर निबंध भी लिखे। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं ने गांव की गलियों में घूमकर रैली निकालकर नारे लगाते जागरूक किया। 

कॉलेज प्रधानाचार्य सुधीर कुमार राणा ने सभी बच्चों को मताधिकार का प्रयोग करने व उसके लाभ को समझाया। अध्यापक कृष्णपाल ने कहा कि मत का प्रयोग करके राष्ट्र सेवा में अपना प्रतिभाग करते है। सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान अजब सिंह, विनोद कुमार, ब्रहमपाल सिंह, गीता वर्मा, मनीषा, अजय कुमार, ओमपाल, जयराम, सीमा, गरीमा, रुचि व रामकिशन आदि मौजूद रहे।

उधर, चौसाना में ज्योतिबा फूले इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्रों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण के माध्यम से छात्र-छात्राआें ने बताया कि मतदान के अधिकार का प्रयोग जरूरी है।

प्रबंधक  कंवरपाल सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छात्रों को मतदान का महत्व समझाया। प्रधानाचार्य गौरव सैनी ने बच्चों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाते हुए अपने बड़ो को वोट डालने के लिए प्रेरित करने का संकल्प कराया। बच्चों ने भाषण के माध्यम से भी मतदान के प्रति सजग किया। इस दौरान मेवाराम, दीपक तोमर, इमरान, बलराम, शिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें