फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

Sun, 22 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शुगर मिल में गन्ना डालकर लौट रहे एक किसान की हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लिसाढ़ निवासी यशवीर शुक्रवार रात शामली शुगर मिल में गन्ना लेकर आया था।
विज्ञापन


गन्ना डालकर जब वह मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव हसनपुर के पास पहुंचा तो अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और किसी तरह किसान को किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे निकाला। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया।

डायल-100 की गाड़ी मौके पर पहुंची और शव को शामली मोर्चरी में ले आई। किसान की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ले गए। उधर, कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि हादसे में किसान की मौत हो गई है। परिजनों के कहने पर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


ट्रक में डीसीएम ने मारी टक्कर, चालक घायल 
झिंझाना। करनाल हाईवे स्थित अहमदगढ़ पुलिस चौकी के सामने खडे़ ट्रक में शामली को ओर से आए डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक घायल हो गया। शनिवार सुबह छह बजे करनाल हाईवे पर गांव अहमदगढ़ पुलिस चौकी के सामने खड़े ट्रक में शामली की ओर से आए डीसीएम चालक वेदप्रकाश पुत्र बारू निवासी गांव बदेशरा जिला भिवानी हरियाणा ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते डीसीएम का चालक दोनों वाहनों के बीच फंस कर गंभीर घायल हो गया।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल चालक को डीसीएम के दरवाजे काट कर बाहर निकालकर प्राईवेट वाहन से शामली चिकित्सालय भिजवाया। ग्रामीणों का आरोप है कि चौकी के सामने इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन

उधर,  थाना प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि हादसा होते ही घायल को पुलिस ने चिकित्सालय भिजवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें