फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को खेतों में नहीं घुसने देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी (शामली)। दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर के मुआवजे को लेकर बुधवार को गांव गोगवान जलालपुर में चार जिलों के किसानों की पंचायत हुई। किसानों ने एलान किया कि मुआवजा बढ़ने से पहले भूमि अधिग्रहण का पुरजोर विरोध किया जाएगा। बढ़े मुआवजे तक एनएचएआई के कर्मचारियों को अपने खेत में नहीं घुसने देंगे।
विज्ञापन

बुधवार को गोगवान जलालपुर में शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जिले के किसानों ने पंचायत में जनप्रतिनिधियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। रामबीर सिंह व सुरेश ठाकुर ने कहा कि कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने एनएचएआई के निदेशक से मीटिंग कराने का जिम्मा लिया था, जो अभी तक नहीं हुई है। सभी किसानों ने जल्द ही कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा से मिलकर मुआवजा बढ़ाकर दिलाने की मांग की जाएगी। समाधान न होने पर चारों जिले के किसान सभी जिला कलक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने की रणनीति जल्द ही बनाई जाएगी।
किसानों ने पंचायत में निर्णय लिया है कि कोई भी किसान कम कीमत का जमीन अधिग्रहण मुआवजा नहीं लेगा। बढ़े मुआवजे तक एनएचएआई के कर्मचारियों को अपने खेत में नही घुसने देंगे। अध्यक्षता मास्टर बिरम सिंह ने और संचालन विदेश मलिक ने किया। इस दौरान ठाकुर वीर सिंह, विजेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, योगेंद्र प्रधान, आशीष पुंडीर, भानु त्यागी, धीर सिंह, विनोद चेयरमैन, विनोद प्रधान, बागपत से राजीव तोमर सत्येंद्र राठी, मास्टर यशवीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें