बारिश के लिए तीन दिन और इंतजार करना होगा
शामली। मानसून कमजोर होने से वेस्ट यूपी के शामली समेत कई जिलों में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। लू और हवा चलने आम नागरिकों का जीना दुश्वार हो गया है। 24 घंटे में दिन का पारा एक डिग्री बढ़ जाने से पूरे दिन उमस भरी गर्मी रही। तेज धूप और बादल छाए जाने से दिन का तापमान 37 डिग्री सेेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश के लिए तीन दिन और इंतजार करना होगा
शनिवार को धूप और बादल छाए रहने से उमस भरी गर्मी से लोग हाल बेहाल रहे। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में एक डिग्री पारा वृद्धि हो जाने से दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और रात का तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। पूरे दिन 19 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गरम हवाएं चलने से उमस भरी गर्मी से आम लोग बेहाल रहे। शामली, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद, संभल आदि जिलों में मानसून कमजोर पड़ गया है। अगले तीन दिन बाद 30 जून को मानसून आने के बाद भीषण गर्मी से राहत मिल पाएगी। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्व विद्यालय के मौसम वैैैज्ञानिक डाक्टर यूपी शाही ने बताया कि शामली, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद, संभल आदि जिलों में मानसून कमजोर पड़ गया है। इन जिलों में उमस भरी गर्मी पड़ने से आम नागरिकों को सड़क पर चलना दुश्वार होगया है। 30 जून तक मानसून आने की संभावना बनी हुई है। इन जिलों में तीस जून तक झमाझम बारिश के बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिल पाएगी।
--
-- जिले में घटता- बढ़ता तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
20 जून 37 28 डिग्री
21 जून 36 28 डिग्री
22 जूून 36 27 डिग्री
23 जून 35 27 डिग्री
24 जून 34 27 डिग्री
25 जून 35 27 डिग्री
26 जून 36 28 डिग्री
27 जून 37 28 डिग्री