फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन में करना होगा भुगतान

Sun, 26 Mar 2017 12:05 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाभवन। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान की समस्या का समाधान जल्द ही किया जाएगा। मिल को गन्ना भुगतान 14 दिन में ही करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीनी मिल प्रबंधन को अब अपनी कार्यशैली बदलनी होगी। इससे पहले, राणा के गृह नगर आगमन पर ढोल-बाजे और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों की भारी भीड़ में भारत माता की जय के साथ सुरेश राणा व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।  

प्रदेश के गन्ना विकास, चीनी मिल एवं औद्योगिक विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने के बाद सुरेश राणा शुक्रवार रात शामली से होते हुए थानाभवन पहुंचे। बजाज शुगर मिल से राणा फार्म हाउस तक नगर के लोगों व समर्थकों का हुजूम मार्ग के दोनों ओर लग गया। विभिन्न स्थान पर पुष्प वर्षा के साथ सुरेश राणा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर आयोजित सभा में सुरेश राणा ने कहा कि क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से ही वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं, जितना बड़ा पद मिला है, उतनी बड़ी जिम्मेदारी है। सभी कार्यकर्ता इस जिम्मेदारी को समझें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे उन्हें परेशानी हो। 

उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के साथ ही प्रदेश में विकास की बयार बहनी प्रारंभ हो गई है। एक सप्ताह भी नहीं हुआ। सरकारी कार्यालयों में कामकाज का तरीका बदल गया है। कानून-व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान की समस्या का समाधान जल्द ही किया जाएगा।

मिल को गन्ना भुगतान 14 दिन में ही करना होगा। बकाया भुगतान 120 दिनों के भीतर करना होगा। प्रदेश में उद्योग नीति बनाकर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने सुरेश राणा का स्वागत किया। 

स्वागत करने की होड़ में भिड़े 
थानाभवन। माला पहनाने में कई बार लोगों के बीच विवाद होते होते बचा। गैस एजेंसी संचालक पंकज राणा और मुकेश राणा के बीच कहासुनी भी हो गई। स्वागत के समय मामला दब गया, परंतु जब दोनों पक्ष अपने घर पहुंचें तो दोनों में मारपीट तक हो गई। समर्थकों ने दोनों को शांत किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें