फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक हितों के लिए करेंगे संघर्ष: वीरेंद्र सिंहं

विज्ञापन
शामली में माजरा रोड पर बैठक करते शिक्षक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय सदस्य एवं शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन समाप्त कर नई पेंशन को लागू कर शिक्षकों के भविष्य को चौपट करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को माजरा रोड स्थित शिक्षक कंवरपाल सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों के समक्ष वेतन वितरण अधिनियम को बचाने की बड़ी चुनौती है। यदि भविष्य में शिक्षक एकजुट नहीं हुआ, तो उन्हें पछताना पड़ेगा। पूरे प्रदेश में अधिकांश कालेजों में पिछले दस वर्षों से प्रधानाचार्य के पद रिक्त चल रहे हैं, इनके स्थान पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। लेकिन ऐसे प्रधानाचार्य को सेवानिवृत्ति के बाद प्रवक्ता पद के ग्रेड के हिसाब से पेंशन निर्धारित कर भुगतान किया जा रहा है, जो एक तरह से उनके साथ छलावा है। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ ने संघर्ष की रूपरेखा बनाई है। उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर जिला मंत्री सतवीर सिंह, चौधरी प्रह्लाद सिंह, इंद्रपाल सिंह, मनोज, सुखपाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें