फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पति के पास कई फर्जी पासपोर्ट, देशविरोधी गतिविधियों का शक...थाने पहुंची पत्नी, खुफिया विभाग सतर्क

Thu, 26 Jun 2025 09:50 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली की महिला ने पति पर कई फर्जी दस्तावेजों के साथ देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने की आशंका जताई है। जान को खतरा बताते हुए महिला ने एसपी से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के मोहल्ला सरवरपीर निवासी महिला मनीषा ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उसे देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त बताया है। महिला ने दावा किया कि उसके पति के पास कई फर्जी आधार कार्ड, पासपोर्ट और मार्कशीट हैं।

 

मनीषा ने एसपी रामसेवक गौतम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका निकाह 2017 में शामली के एक युवक से हुआ था। शुरुआती वर्षों के बाद पति दो वर्ष से अक्सर घर से गायब रहने लगा। पूछने पर उसने बताया कि वह देहरादून में बाउंसर की नौकरी कर रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए खुद पर चलवाई गोली, गलत जगह लगने से मौत; CCTV ने बदली हत्या की कहानी

पीड़िता के मुताबिक उसे शक हुआ तो उसने अपने पति के सामान को खोजा, जिसमें पति के नाम से कई फर्जी आधार कार्ड, कई फर्जी पासपोर्ट, कई फर्जी मार्कशीट व अन्य प्रपत्र मिले।

जब उसने अपने पति से फोन पर संपर्क किया तो वह आग बबूला हो गया और कहा कि अगर किसी को बताया तो उसे व उसके दोनों बच्चों को मार देगा।
 
इसी बीच एक दिन उसका पति अचानक घर पर आया और उसके साथ मारपीट कर सारे कागज ले जाने लगा। पीड़िता का कहना है कि उसने कुछ कागज उसके हाथ से छीन लिए।

पीड़िता का कहना है कि उसने कुछ कागज उसके हाथ से छीन लिए। पीड़ित ने पति से जान का खतरा बताते हुए एसपी से इस मामले की जांच कराने और उसकी व उसके बच्चों की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी रामसेवक गौतम के आदेश पर शहर कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

यह भी पढ़ें: Bijnor: कर्ज में डूबे परिवार ने खाया जहर, मां-बेटी की मौत, पिता और बेटी की हालत नाजुक 
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में जो असलियत सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
खुफिया विभाग हुआ सतर्क, जांच में जुटा
महिला द्वारा अपने पति पर देश विरोध गतिविधियों में आशंका जताए जाने का मामला सामने आने पर पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। जांच एजेंसियों ने अपने स्तर से मामले में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक जांच में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें