फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
निशानेबाजों का स्वागत किया
विज्ञापन

कैराना। विजय सिंह पथिक महाविद्यालय की वीजे शूटिंग एकेडमी के निशानेबाजों ने मेरठ में पदक जीते। पदक जीत कर कैराना लौटने पर महाविद्यालय में निशानेबाजों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में चल रही वीजे शूटिंग एकेडमी की कोच अप्सरा चौधरी ने बताया कि मेरठ में 23 से 27 जनवरी तक द्वितीय द्रोणाचार्य शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व उत्तराखंड के निशानेबाजों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में शिवा सिंह ने स्पोर्ट्स पिस्टल 0.22 में टीम में स्वर्ण पदक जीता। एयर पिस्टल यूथ वर्ग में रिहान चौधरी ने व्यक्तिगत एवं टीम में रजत पदक जीता। एयर पिस्टल यूथ वर्ग में रोहित कुमार व सोहित कुमार ने कांस्य पदक जीता। विजय सिंह पथिक महाविद्यालय के निशानेबाज जतिन चौहान, मोंटी कुमार, मोहम्मद कलीम व कैफ ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। निशानेबाजों के एकेडमी पहुंचने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा.चमन लाल निशानेबाजों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें