फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आग लगने से शादी का सामान राख

विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता घर में आग लगने से जला सामान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
घर में आग लगने से शादी का सामान राख
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। कस्बे के मोहल्ला बिलौचियान में बुधवार की सुबह शार्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई। परिवार ने पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा लड़की की शादी का करीब पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया।
कस्बा गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला बिलौचियान में पूर्व सांसद अमीर आलम के बहनोई मतलूब प्रधान के यहां एक लड़की घर का कामकाज करती है। बताया जाता है कि जो भी लड़की उनके घर का कामकाज करती है, उसकी शादी खुद करते हैं। इस लड़की की शादी के लिए सामान लाकर घर में रखा हुआ था। बुधवार सुबह लगभग तीन बजे के करीब कमरे में शॉर्ट के कारण आग लग गई। धुआं और आग देख परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर पानी डालकर काबू पाया गया, लेकिन तब तक शादी के सामान सहित घर का भी सामान जलकर राख हो चुका था। मतलूब प्रधान के मुताबिक घटना में लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है। जिसमें अलमारी, फ्रिज, बेड, सोफे, कपडे़, बर्तन आदि सहित घर का भी सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें