ये था मामला
गांधी चौक स्थित शिव मंदिर के बाहर नौ दुकानों को लेकर मंदिर कमेटी और व्यापारियों के बीच मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। 11 मार्च को व्यापारी संजीव बंसल ने न्यायालय से स्टे आर्डर होने की बात कहते हुए दुकान खोल ली थी। इसकी जानकारी मिलने पर मंदिर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने दुकान खोलने का विरोध किया, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच हंगामा हो गया था।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर हत्याकांड: बेचैनी में कट रही हत्यारे योगेश की रातें, 24 घंटे निगरानी रख रहा जेल प्रशासन
व्यापारी का कहना था कि मंदिर कमेटी पक्ष के लाेगों ने उसकी दुकान में घुसकर जबरन कब्जे का प्रयास किया जबकि बाबा करणनाथ का कहना था कि दुकानें मंदिर की संपत्ति है, जिन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। दुकान की चाबी उनके पास होने के बाद भी व्यापारी ने गलत तरीके से ताला तोड़कर दुकान खोली है।
एसडीएम व सीओ ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को समझाकर मामला शांत कराया था। इस मामले में बाबा करणनाथ की तरफ से विवेक प्रेमी समेत आठ-दस लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपेार्ट दर्ज कराई गई थी।