कैराना। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण हथनीकुंड बैराज पर पानी के घटते-बढ़ते दबाव के चलते यमुना का जलस्तर स्थिर चल रहा है। एक दिन पहले यमुना का जलस्तर 228.6 मीटर था। वहीं, बुधवार को जलस्तर पांच सेंटीमीटर बढ़ा है।
पहाड़ों पर कभी अधिक तो कभी कम वर्षा हो रही है। जिस कारण हथनीकुंड बैराज पर पानी का मामूली दबाव बढ़ रहा है। हथनीकुंड बैराज से मंगलवार को यमुना में 7549 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा गया था। वहीं, बुधवार सुबह आठ बजे बैराज से यमुना में 10 हजार 630 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड डिस्चार्ज किया गया। बुधवार सुबह यमुना का जलस्तर समुद्र तल से 228.65 मीटर ऊपर चल रहा था। यमुना के खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है।