फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी परिसर में भरा पानी, जगह-जगह कूड़े के ढेर

विज्ञापन
कैराना सरकारी अस्पताल में गंदगी का लगा ढेर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सीएचसी परिसर में भरा पानी, जगह-जगह कूड़े के ढेर
विज्ञापन

शामली, कैराना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर के पिछले कई माह से जगह-जगह पानी भरा हुआ है। इसी के साथ ही सीएचसी के भवन के आसपास कूड़ा पड़ा हुआ है। जिस कारण संचारी रोग अभियान को पलीता लगता नजर आ रहा हैं।
शासन के निर्देश पर 18 अक्तूबर से प्रदेशभर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों तथा ब्लॉक स्तर पर तैयारियां शुरू की गई हैं, मगर कैराना सीएचसी के परिसर के आसपास पिछले 7-8 महीने से कई जगह पानी भरा हुआ है। जिस कारण दलदल बनी हुई है। कई जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिससे संक्रमित बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। पिछले दिनों तत्कालीन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानु प्रकाश द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर की साफ-सफाई नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार ने बताया कि 18 अक्तूबर को चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सीएचसी के अंदर साफ सफाई का कार्य चार-पांच दिन से चल रहा हैं। जल्द ही उनके सीएचसी भवन के पीछे हुए जलभराव व कूड़े का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें