फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म पृथ्वीराज चौहान को लेकर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज चौहान को लेकर गुर्जर समाज ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। गुर्जर समाज के लोगों ने दावा किया कि पृथ्वीराज चौहान गुर्जर समाज से ताल्लुक रखते थे।
विज्ञापन

रविवार को कैराना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में गुर्जर समाज के लोगों ने प्रेस वार्ता की। गाजियाबाद से आए पृथ्वी कसाना ने 21 जनवरी को रिलीज होने वाली अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म में पृथ्वीराज चौहान को राजपूत बताने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह दो समाज की लड़ाई नहीं है बल्कि इतिहास से छेड़छाड़ करने की लड़ाई है। उन्होंने दावा किया कि पृथ्वीराज चौहान गुर्जर समाज से ताल्लुक रखते थे, लेकिन फिल्म निर्माता ने गुर्जर की जगह राजपूत शब्द का प्रयोग किया है, जिससे गुर्जर समाज में रोष व्याप्त है। गुर्जर समाज ने विरोध दर्ज कराते हुए फिल्म निर्माता व अभिनेता को लीगल नोटिस भी दिया है। प्रोडक्शन हाऊस से जुड़े लोगों से मुलाकात कर राजपूत शब्द को हटाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ करते हुए फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पवन बैंसला, गुर्जर एकता मंच के देवबंद जिलाध्यक्ष शिवकुमार, अंकित टिकोला, शुभम टिकोली, नितिन, जाबिर हसन, कलीम चौहान, इंतजार चौधरी, तसव्वर चौहान, विशाल चौहान, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें