फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बारिश में नहाते बच्चों के ऊपर भरभराकर गिरी दीवार, मासूम बालिका की दर्दनाक मौत

Fri, 04 Aug 2023 12:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में शुक्रवार सुबह आंगन में खेल रहे बच्चों के लिए तेज बारिश काल बनकर आई। बारिश में दीवार भरभराकर गिर गई, मलबे में दबकर एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
बच्ची की मौत, बारिश में गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में शुक्रवार सुबह तेज बारिश में खेल रहे बच्चों के ऊपर दीवार गिर गई। जिसमें एक बालिका दीवार के नीचे ही दब गई। जब तक बालिका को निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव मंसूरा निवासी जीशान की पुत्री नबिया (6) पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ गली में सुबह के समय तेज बारिश का आनंद ले रही थी। इसी दौरान मस्जिद की दीवार अचानक भर भराकर गिर गई। जिसमें अन्य बच्चों ने तो भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन नाबिया दीवार की चपेट में आ गई तथा दीवार के नीचे दब गई।

यह भी पढ़ें:UP: नकली नोटों की सप्लाई का अड्डा बना ये जिला, गिरोह को पाकिस्तान से चलाने की आशंका, STF के रडार पर कई सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तथा आनन-फानन में पास पड़ोस के लोगों ने मदद कर बालिका को निकाला, लेकिन तब तक बालिका ने दम तोड़ दिया था। इस घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें