शामली। जिले के प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मांग पूरी नहीं र्हुइं तो प्रदेश के शिक्षक कार्य शिक्षा बहिष्कार करेेंगे। 16 मार्च को लखनऊ लक्ष्मण झूला मैदान में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा, मंत्री सचिन चौहान, जूनियर हाईस्कूल संघ के अध्यक्ष योगेश राठी के संयुक्त नेतृत्व में शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर कहा कि प्रदेेेश के बेसिक शिक्षक अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।
शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में तीन फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन आज तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया। यदि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने शिक्षण कार्य के बहिष्कार की चेतावनी दी।
इस दौरान शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा, अनिल कुुमार, मोहम्मद सरवर, संजय कुमार, सचिन चौहान, सुनील कुमार, बालकृष्ण शर्मा, डॉक्टर धर्मेंद्र, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के योगेश राठी, वासिल अली, खलील अहमद, विकास, प्रमेद कुमार मौजूद रहे।