शामली। पिछले साल का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शामली चीनी मिल में प्रदर्शन किया। वाइस प्रेसीडेंट से मिलकर शीघ्र बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग की है।
बुधवार को भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ कुड़ाना गांव के किसानों ने शामली चीनी मिल कार्यालय पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूचना पर मिल के वाइस प्रेेेेसीडेंट आरबी खोखर, मिल के जीएम केन आरएस सहरावत, सहायक गन्ना महाप्रबंधक नरेश कुमार, प्रबंधक कर्णपाल सिंह सुरक्षा अधिकारी आरके गुप्ता मौके पर पहुंच गए।
किसानों ने अफसरों को बताया कि गत वर्ष का शामली चीनी मिल ने किसानों का बकाया भुगतान पूरा नहीं किया गया हैं। जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। चीनी मिल के वाइस प्रेसीडेंट ने किसानों को आश्वस्त किया कि गत वर्ष का बकाया गन्ना भुुगतान शामली चीनी मिल 25 दिसंबर तक कर देगी। नए पेराई सत्र का बकाया भुगतान चीनी बेचकर जल्दी कराया जाएगा।
बाद में कुड़ाना के किसान डीएम सुजीत कुमार से आवास पर पहुंचे। उनसे मिलकर बताया कि जिले में बैंकों में कैश निकलवाने के लिए पहले से ही भीड़ है। चीनी मिलों का बकाया भुगतान बैंकों में पहुंचने पर प्रत्येक सप्ताह दो दिन सिर्फ किसानों को दिलाए जाए। डीएम ने किसानों की समस्याओं को बैंकों से वार्ता करके समाधान कराने की मांग की है।
मौके पप्पू कुड़ाना, विजयपाल सिंह, राजवीर सिंह, राजेंद्र बिट्टू, बिल्लू, सहदेव, राज सिंह, मास्टर नैन सिंह, श्याम सिंह, योगेंद्र, मोहित, प्रमोद, ऋषिपाल, जयपाल सिंह, कौशिंद्र मलिक, मोनू मलिक, मोनू, सोनू अशोक आदि मौजूूूद रहे।