फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कुराश में वृंदावन, योग में हापुड़ का दबदबा

Tue, 25 Aug 2026 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय कुराश प्रतियोगिता के  उद्घाटन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प
विज्ञापन
शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय 38वीं क्षेत्रीय कुराश एवं योग प्रतियोगिता आयोजित हुई। कुराश प्रतियोगिता में पहले दिन वृंदावन क्षेत्र के स्कूलों के खिलाड़ी प्रथम रहे।
विज्ञापन

योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हापुड़ जनपद, द्वितीय स्थान पर मुजफ्फरनगर के खिलाड़ी रहे। इसमें अंडर-14 बालिका वर्ग में अनुश्री हापुड़ प्रथम, दिव्यांशी मेरठ द्वितीय, अवनी साहिबाबाद तृतीय रही। बालक वर्ग में विशाल तेवतिया हापुड़ प्रथम, अर्जुन साहिबाबाद द्वितीय व केशव नोएडा तृतीय रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रिंसेस हापुड़ प्रथम, उर्विका मुजफ्फरनगर द्वितीय व कीर्ति नोएडा तृतीय रही। बालक वर्ग में दिव्यांश भाटी हापुड़ प्रथम, रौनक साहिबाबाद द्वितीय व ऋषि नोएडा तृतीय रहा।
कुराश प्रतियोगिता में टीम बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर वृंदावन के खिलाड़ी रहे, जबकि बालिका वर्ग में मथुरा की लड़कियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में वृंदावन के लक्ष्मीकांत (25 किग्रा), प्रतीक (30 किग्रा), आदित्य (35 किग्रा), विवेक (40 किग्रा), तनुज (45 किग्रा), वीर (50 किग्रा), अग्रज सिंह (55 किग्रा) और पंकज (60 किग्रा) ने अपनी-अपनी भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। अंडर-14 बालिका वर्ग में मथुरा की प्रियांशी (24 किग्रा), दीपिका (28 किग्रा), प्रीत (32 किग्रा), ईशी (36 किग्रा), अनन्या (40 किग्रा), चंचल (44 किग्रा), एक्सांशी (48 किग्रा) और यशस्वी (+48 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय अध्यक्ष गुलशन राय, क्षेत्रीय खेलकूद सहसंयोजक रविंद्र और क्षेत्रीय खेलकूद संयोजक सतपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय कुराश प्रतियोगिता के  उद्घाटन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें